फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता में लापरवाही पर 13 अफसरों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। संचारी रोग से बचाव को लेकर गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान में लापरवाही से नाराज डीएम के आदेश पर 13 बीडीओ और 13 एडीओ पंचायत को नोटिस जारी कर दिया है। इस कार्रवाई से विकास और पंचायती राज विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

डीएम ने सभी बीडीओ और एडीओ (पंचायत) को पत्र भेजकर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर गांवों की साफ सफाई के निर्देश दिए थे। इसको लेकर डीएम ने बाकायदा कार्ययोजना का हवाला अपने पत्र में दिया था। मगर, पुराने ढर्रे पर ही बीडीओ और एडीओ ने गांवों में सफाई कर्मचारियों की फोटो उपलब्ध करा दी। जबकि हकीकत में गांव में एंटी लार्वा के छिड़काव, जलभराव व गंदगी की साफ-सफाई का काम नहीं हुआ।
इससे नाराज डीएम ने देवा, फतेहपुर, निंदूरा, सूरतगंज, रामनगर, मसौली, हरख, बनीकोडर, पूरे डलई, सिद्धौर, हैदरगढ़ और हरख के बीडीओ और एडीओ के नोटिस भेजने का आदेश जारी किया। प्रभारी डीपीआरओ कुरेंद्र पाल ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर 13 बीडीओ और 13 एडीओ पंचायत को नोटिस भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें