चौथे चरण के लिए होने वाले चुनाव के लिए प्रधान और ग्राम सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री कार्य मंगलवार से ब्लॉकों पर शुरू हो गई है। ब्लॉकों पर नामांकन पत्र लेने के लिए दावेदारों और उनके समर्थकों की लाइन लगने लगी है।
बताते चलें कि चौथे चरण का मतदान 9 दिसंबर को होगा। पंचायत चुनाव का अंतिम व चौथे चरण में बंकी, देवा, हरख, मसौली ब्लॉकों में प्रधान व सदस्य पद का चुनाव 9 दिसंबर को होगा। चौथे चरण में 282 ग्राम पंचायतों में प्रधान व 3562 सदस्य चुनेेे जाने हैं।
चारों ब्लॉकों में 5 लाख 35 हजार 625 मतदाता 879 मतदान स्थल पर अपना वोट डालेंगे। नामांकन की प्रक्रिया 27 नवंबर से शुरू हो रही है। इसको लेकर नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य इन चारों ब्लॉकों पर मंगलवार से शुरू कर दिया गया है।