फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण में 2909 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

Thu, 19 Nov 2015 10:59 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी चुनाव के दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान को लेकर नामांकन  प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू हुई। बनीकोडर, दरियाबाद, पूरेडलई और  सिरौलीगौसपुर ब्लॉक में एक दिसंबर को मतदान होगा । पहले दिन 2909 उम्मीदवारों ने प्रधान और सदस्य पद के लिए नामांकन किया। इस दौरान नामांकन करने वालों के अलावा समर्थकों की भी भारी भीड़ रही। चारों ब्लॉकों में नामांकन की प्रक्रिया देरशाम तक चलती रही।
विज्ञापन


दूसरे चरण का मतदान जिले के चार ब्लॉकों बनीकोडर, दरियाबाद, पूरेडलई और सिरौलीगौसपुर में 1  दिसंबर को मतदान होगा। चारों ब्लॉकों में प्रधान के करीब 287 तथा वार्ड  सदस्यों 3573 पदों के लिए नामांकन आज शुरू हुआ। चारों ब्लाकों में प्रधान  पद के लिए  1209 और सदस्य पद के लिए 1700 नामांकन किया। इस दौरान ब्लाकों पर नामांकन करने वालों के अलावा समर्थकों की भारी भीड़ रही।

दावेदारों में  नामांकन को लेकर गजब का उत्साह दिखाई दिया। वहीं सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रधान पद के दावेदार के साथ ही उसके प्रस्तावक को ही नामांकन कक्ष तक जाने दिया गया। समर्थकों ने अंदर आने का प्रयास तो किया लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे इनकी एक नहीं चल सकी।
विज्ञापन


बीडीसी और डीडीसी का चुनाव शांति से निपटने के बाद प्रधानी का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। पहले चरण नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो गई। इसके लिए बुधवार देर शाम जिलाधिकारी ने बैठक कर सभी एसडीएम को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
जोड नामांकन वाली खबर का

287 पदों के लिए 1209 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
ब्लॉक दरियाबाद में प्रधान के 71 और वार्ड सदस्य के 889 पद  हैं। इसके लिए बृहस्पतिवार को प्रधान पद के 243 तथा वार्ड सदस्य पद के 349 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। ब्लॉक बनीकोडर में प्रधान के 92 पद तथा  वार्ड सदस्य के 1160 पद हैं। इसके लिए बृहस्पतिवार को प्रधान पद के 437 तथा वार्ड सदस्य पद के 492 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। पूरेडलई ब्लॉक में  प्रधान के 51 और वार्ड सदस्य के 633 पद हैं।

 इसके लिए बृहस्पतिवार को  प्रधान पद के 245 तथा वार्ड सदस्य पद के 419 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।  इसी प्रकार सिरौलीगौसपुर में प्रधान के 73 पद और वार्ड सदस्य के 891 पद  हैं। इसके लिए बृहस्पतिवार को प्रधान पद के 284 तथा वार्ड सदस्य पद के 440  उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इस प्रकार प्रधान के 287 पदों के लिए 1209 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के 3573 पदों के लिए 1700 उम्मीदवारों ने किया नामांकन।

दूसरे चरण  का मतदान चार ब्लॉकों बनीकोडर, दरियाबाद, सिरौलीगौसपुर और पूरेडलई  में होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है   जो शुक्रवार तक चलेगी।
विज्ञापन

हरिकेश चौरसिया, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें