चौथे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को जिले के चार ब्लॉकों में शुरू हो रही है। यहां पर प्रधान के 282 और ग्राम सदस्य के 3562 पद है। इस प्रकार कुल 3844 पदों पर नामांकन किए जाएंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन ब्लॉकों पर तैयारियां पूरी होने का दावा कर रहा है। वहीं बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र खरीदने वालों की ब्लॉकों पर भारी भीड़ रही।
जिले के चार ब्लॉकों बंकी, देवा, हरख और मसौली में 9 दिसंबर को वोट पड़ेंगे। इसको लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से इन ब्लॉकों पर शुरू हो रही है। यहां पर प्रधान के 282 और ग्राम सदस्य के 3562 इस प्रकार कुल 3844 पदों के लिए दावेदार नामांकन करेंगे। पिछले तीन चरणों का नामांकन शांतिपूर्ण रहा है। इसलिए चौथे चरण को लेकर भी वह पूरी तरह से आशांवित है। इन सबके बावजूद ब्लॉकों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।