फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन आज से, हर विधानसभा के लिए अलग कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो रही है। सदर तहसील में सभी विधानसभा सीट के दावेदार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके लिए विधानसभा वार अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने तहसील पहुंच नामांकन को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि नामांकन के दौरान आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। वहीं तहसील परिसर की बैरीकेडिंग कर जगह-जगह पर पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गई है।
जिले में पांचवें चरण में 27 फरवरी को सभी छह विधानसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे। इसको लेकर एक फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। यह कार्य सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। इसके साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। वहीं एक उम्मीदवार को एक बार में ही प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन

कोविड को ध्यान रखते हुए आयोग के निर्देश पर एक प्रत्याशी के साथ दो लोगों को ही नामांकन कक्ष में जाने की अनुमति दी गई है। एक के आने के बाद ही दूसरे को अंदर जाने दिया जाएगा। किसी भी स्थिति में बाहरी लोगों का प्रवेश नामांकन स्थल पर नहीं होगा।
नामांकन सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने अपर जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधिकारियों के साथ तहसील परिसर में बैठक कर कहा कि अधिकारी पूरी आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराएं।
इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके बाद डीएम ने बैरिकेडिंग के साथ विधानसभा वार बने नामांकन कक्षों और कंट्रोल रूम में जाकर वहां की तैयारियों को भी देखा। इस मौके पर एडीएम राकेश सिंह, एसडीएम सुमित यादव समेत निर्वाचन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
विधानसभा वार बनाए गए नामांकन कक्ष
266-कुर्सी-न्यायालय नायब तहसीलदार देवा- कक्ष संख्या 11
267-रामनगर-न्यायालय एसडीएम न्यायिक नवाबगंज- कक्ष संख्या 7
268-बाराबंकी-न्यायालय एसडीम नवाबगंज- कक्ष संख्या 2
269-जैदपुर-न्यायालय तहसीलदार नवाबगंज- कक्ष संख्या 18
270-दरियाबाद-न्यायालय तहसीलदार न्यायिक- कक्ष संख्या 8
272-हैदरगढ़-न्यायालय नायब तहसीलदार सफेदाबाद- कक्ष संख्या 10
विधानसभावार तैनात आरओ, एआरओ
विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी के लिए एसडीएम नवाबगंज आरओ तो एआरओ के रुप में बीईओ बंकी, देवा और बीडीओ मसौली बनाए गए हैं। रामनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीएम रामनगर आरओ तो बीडीओ सूरतगंज, रामनगर तथा बीईओ रामनगर एआरओ रहेंगे। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीएम फतेहपुर आरओ तो निंदूरा, सूरतगंज और फतेहपुर बीईओ सहायक निर्वाचन अधिकारी के रुप में रहेंगे।
इसी तरह जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रिया सिंह आरओ तो सिद्धौर, हरख और मसौली बीईओ व हरख बीडीओ एआरओ रहेंगे। दरियाबाद में एसडीएम आरएसघाट आरओ और एआरओ के रुप में बीडीओ बनीकोडर, सिरौलीगौसपुर व पूरेडलई रहेंगे। हैदरगढ़ में एसडीएम आरओ तो बीईओ सिद्धौर व हैदरगढ़ को एआरओ बनाया गया है।
यह है चुनाव कार्यक्रम
नामांकन पत्र दाखिला- एक से आठ फरवरी तक
नामांकन पत्रों की जांच- नौ फरवरी
नाम वापसी व सिंबल वितरण- 11 फरवरी
मतदान की तिथि- 27 फरवरी
मतगणना-10 मार्च
नामांकन में लगाया गया भारी पुलिस बल
दो सीओ, छह थानाध्यक्ष, 25 दरोगा, एक कंपनी पीएसी, एक प्लाटून सीआरपीएफ, 100 सिपाही नामांकन के दौरान तैनात किए गए हैं। व्यवस्था को लेकर सात बैरियर बनाए गए हैं। जिस पर भारी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है। वाहनों की पार्किंग के लिए गन्ना कार्यालय परिसर और पुरानी तहसील परिसर को बनाया गया है। कोषागार के सामने और नवाबगंज तहसील के मुख्य गेट को प्रवेश द्वारा बनाया गया है।
तहसील परिसर में विधानसभा वार नामांकन कक्ष बनाए गए हैं। सभी नामांकन कक्षों में सीसीटीवी लगाए गए हैं। पूरी प्रक्रिया कैमरे की नजर में होगी। प्रत्याशी ऑनलाइन भी नामांकन कर सकते हैं। नामांकन करने के बाद एक प्रति संबंधित अधिकारी को उपलब्ध करानी होगी।
डीएम ने तैयारियां को देखते हुए अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक निर्देश दे दिए हैं। नामांकन को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। आचार संहिता और कोविड गाइड लाइन का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

-राकेश कुमार सिंह, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें