बाराबंकी। जिला अस्पताल में एंटी रैबीन वैक्सीन लगवाने पहुुुंचे लोगों शुक्रवार को काफी परेशानी हुई। वैक्सीन उपलब्ध न होने के चलते उन्हें मायूस लौटना पड़ा। सीएचसी के बाद जिला अस्पताल में भी वैक्सीन उपलब्ध न होने की स्थिति में पीड़ितों को निजी अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में एंटी रैबीन वैक्सीन के लिए उपलब्ध होने में अभी कई दिन लग सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि सोमवार तक वैक्सीन की आपूर्ति होने की संभावना है। जिले के किसी सरकारी अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध न होने से आर्थिक रूप से कमजोर पीड़ितों को उपचार करा पाना भारी पड़ रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके सिंह का कहना है कि डिमांड भेजी गई है। सोमवार तक वैक्सीन आने की उम्मीद है।