फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सई नदी में डूबे अंकुल का नहीं लगा सुराग

Mon, 02 Nov 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव। सई नदी में डूबे 18 वर्षीय अंकुल पासवान का दूसरे दिन रविवार को भी पता नहीं चल सका। पानी के तेज बहाव में लापता युवक की तलाश में एसडीआरएफ, पीएसी और पुलिस की टीमें जुटी रहीं। देर शाम तक खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


पूरे कोईली मजरे कोरिहर गांव निवासी अंकुल शनिवार को गांव से निकली कलश यात्रा में शामिल होकर सई नदी तट पर जल भरने गए थे। इसी दौरान वह नदी में गिरकर डूब गए। सूचना पर पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका।

रविवार को एसडीआरएफ के 14 और पीएसी के 11 जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ खोजबीन शुरू की। बोट और अन्य उपकरणों की मदद से नदी में तलाश की गई। घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर आगे चंदी का पुरवा में जाल डालकर भी युवक को खोजा जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, सिरसा पुल पर अंकुल के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। परिवार के लोग उसके मिलने की उम्मीद लगाए रहे। तेज बहाव और नदी की गहराई के बीच देर शाम तक अभियान जारी रहा, लेकिन अंकुल का कोई पता नहीं चला। सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने बताया कि नदी में डूबे युवक की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें