फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अयोध्या व बहराइच हाईवे पर भारी वाहनों की नो एंट्री

Mon, 17 Aug 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
शहर से गुजरे हाईवे पर भारी वाहनों की निगरानी करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। सावन के तीसरे सोमवार को रामनगर स्थित श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर व अयोध्या में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए जिले से गुजरने वाले अयोध्या व बहराइच हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। रविवार से लागू डायवर्जन सोमवार देर रात तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन


व्यवस्था को लेकर बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या, बहराइच और सीतापुर का जिला प्रशासन आपसी समन्वय से यातायात संभाल रहा है।

रामनगर तहसील क्षेत्र स्थित श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में सावन भर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है, लेकिन सोमवार को लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए बाराबंकी से बहराइच की ओर जाने वाले हाईवे पर भारी वाहनों को रोकने के लिए कई स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं।

सीतापुर के फतेहपुर, मोहम्मदपुर खाला और रामसनेहीघाट से दरियाबाद होते हुए हाईवे पर पहुंचने वाले वाहनों को रोका जाएगा। भीड़ बढ़ने पर छोटे वाहनों का आवागमन भी नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन

उधर, अयोध्या में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर भी अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रोक दिया गया है।

लखनऊ और बाराबंकी पुलिस ने इंदिरा नहर से ही वाहनों को अहिमामऊ की ओर मोड़कर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते भेजने की व्यवस्था की है। अयोध्या हाईवे पर शहर के चौकुला तिराहे से सफदरगंज और रामसनेहीघाट तक भी बैरियर लगाए गए हैं।

यातायात प्रभारी रामजतन यादव ने बताया कि एंबुलेंस समेत अन्य आपात सेवा के वाहनों को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। रोडवेज बसों समेत अन्य बड़े वाहनों का भी आवागमन रोका गया है। दोनों हाईवे से सामान्य दिनों में 24 घंटे में 50 हजार से अधिक बड़े वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें