फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेआम बिक रही पॉलीथिन प्रतिबंध का नहीं कोई असर

Mon, 14 Aug 2017 11:52 PM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी। मार्केट में खुले आम बिक रही पॉलीथिन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में पॉलीथिन खुलेआम बिक रही है। सब्जी की दुकान हो या गारमेंट की या फिर जनरल स्टोर। सभी दुकानों पर पॉलिथीन के बैग में सामान दिया जा रहा है। जिले में पॉलीथिन प्रतिबंध का कोई असर नहीं दिख रहा है।  
विज्ञापन


पॉलीथिन पर्यावरण के लिए बहुत ही हानिकारक है। पॉलीथिन के कचरों का समूल नाश नहीं हो पाता है और यह मिट्टी की उर्वरक क्षमता को अत्यधिक प्रभावित करता है। इसके कारण हमारे पर्यावरण पर दुष्प्रभाव पड़ता है। नालों व नालियों में पॉलीथिन का कचरा जाम का कारण बनता है।

पॉलीथिन व प्लास्टिक का कचरा हमारी धरती, पर्यावरण, स्वास्थ्य आदि सभी के लिए हानिकारक है। इसके बावजूद जिले में पॉलीथिन का जमकर उपयोग किया जा रहा है। पॉलीथिन प्रतिबंध के लिए प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।  
विज्ञापन


पॉलीथिन का प्रयोग रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों की जागरूकता से ही पॉलीथिन के प्रयोग और बिक्री पर रोक लगाई जा सकती है। वहीं इस संबंध में शासन से जो निर्देश मिलेंगे उसका पूरीं तरह से अनुपालन कराया जाएगा।   - अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें