बाराबंकी। मार्केट में खुले आम बिक रही पॉलीथिन।
- फोटो : अमर उजाला
जिले में पॉलीथिन खुलेआम बिक रही है। सब्जी की दुकान हो या गारमेंट की या फिर जनरल स्टोर। सभी दुकानों पर पॉलिथीन के बैग में सामान दिया जा रहा है। जिले में पॉलीथिन प्रतिबंध का कोई असर नहीं दिख रहा है।
पॉलीथिन पर्यावरण के लिए बहुत ही हानिकारक है। पॉलीथिन के कचरों का समूल नाश नहीं हो पाता है और यह मिट्टी की उर्वरक क्षमता को अत्यधिक प्रभावित करता है। इसके कारण हमारे पर्यावरण पर दुष्प्रभाव पड़ता है। नालों व नालियों में पॉलीथिन का कचरा जाम का कारण बनता है।
पॉलीथिन व प्लास्टिक का कचरा हमारी धरती, पर्यावरण, स्वास्थ्य आदि सभी के लिए हानिकारक है। इसके बावजूद जिले में पॉलीथिन का जमकर उपयोग किया जा रहा है। पॉलीथिन प्रतिबंध के लिए प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।
पॉलीथिन का प्रयोग रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों की जागरूकता से ही पॉलीथिन के प्रयोग और बिक्री पर रोक लगाई जा सकती है। वहीं इस संबंध में शासन से जो निर्देश मिलेंगे उसका पूरीं तरह से अनुपालन कराया जाएगा। - अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी