फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: निजामपुर ने जीती कबड्डी चैंपियनशिप

Thu, 20 Nov 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। लोधेश्वर महादेवा में कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान दर्शक खेल मैदान के चारों ओर उत्साहपूर्वक जुटे रहे। कबड्डी के रोमांचक मुकाबले में खिलाड़ियों ने शानदार दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला निजामपुर और फतेहपुर के बीच हुआ। इसमें निजामपुर की टीम ने जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। इससे पूर्व, प्रतियोगिता का उद्घाटन रामनगर के ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी और शेखर हयारण ने किया। इस मौके पर आशीष सिंह, गौरीकांत दीक्षित, मोनू पांडे, सुरेश यादव व राजकुमार सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें