फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 24 लाख हड़पने व आशनाई में हुई नितेश की हत्या

Sun, 01 Nov 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सीतापुर के युवक नितेश मौर्य की हत्या 24 लाख रुपये के लेनदेन और एक महिला से संबंधों की रंजिश में की गई थी। हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। पुलिस ने साजिश रचने वाले गांव के ही दोस्त मनोज मौर्य और अंकित गुप्ता समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी रवीना त्यागी ने प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सीतापुर के सदरपुर क्षेत्र के सरैंया महिपतपुर निवासी नितेश कुमार मौर्य की गांव के ही मनोज मौर्य से दोस्ती थी। मनोज ने आरओ प्लांट लगाने के लिए नितेश से 14 लाख रुपये उधार लिए थे। इसके अलावा दोनों धान खरीद का कारोबार भी करते थे। इस कारोबार के 10 लाख रुपये भी मनोज ने हड़प लिए थे। नितेश लगातार रुपये मांग रहा था, जिससे मनोज उससे परेशान था।
वहीं, नितेश की बातचीत क्षेत्र की एक युवती से होती थी। मनोज के साथ काम करने वाले सीतापुर के रामपुर कला क्षेत्र के सरैंया कादीपुर निवासी अंकित गुप्ता के भी युवती से संबंध थे। इसे लेकर अंकित की नितेश से रंजिश हो गई थी। इसी के बाद मनोज और अंकित ने हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन

मनोज ने रामपुर मथुरा के फरीदपुर निवासी दीपू उर्फ दिलीप को पांच लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी। दीपू ने महमूदाबाद के शेहारुखेड़ा निवासी अमरेंद्र वर्मा समेत अन्य लोगों को साजिश में शामिल किया। वारदात के लिए सीतापुर से काली स्कॉर्पियो किराये पर ली गई।
पुलिस के अनुसार, 29 अक्तूबर को नितेश लखनऊ के बख्शी का तालाब से बहन के घर से सीतापुर लौट रहा था। उसकी रेकी की जा रही थी। बाराबंकी के बड्डूपुर में डफरपुर चौराहे के पास आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया। उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और स्कॉर्पियो से सीतापुर के पिसावां क्षेत्र ले गए। वहां धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।
28 अक्तूबर को भी बनाई थी हत्या की योजना
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 28 अक्तूबर को भी हत्या की योजना बनाई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वारदात टल गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जांच की।
महिला की भूमिका की भी जांच
एसपी रवीना त्यागी ने बताया कि मनोज, अंकित, दीपू और अमरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से एक कार बरामद हुई है, जिसे दीपू ने सुपारी की रकम से फाइनेंस कराया था। महिला की हत्याकांड में भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें