फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बुनियादी शिक्षा में निपुण भारत के दावों की होगी अग्निपरीक्षा

Sat, 25 Jul 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बेसिक शिक्षा विभाग में बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय दक्षता (एफएलएन) को मजबूत करने के नाम पर वर्ष 2021 से 2026 तक हुए खर्चों का हिसाब लेने 27 जुलाई को भारतीय लेखापरीक्षा एवं महालेखाकार की टीम जिले में आ रही है।
विज्ञापन

कार्यालय प्रधान महालेखाकार, प्रयागराज के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्य जांच से पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी की जा चुकी है।

27 से 30 जुलाई तक ब्लॉक वार जांच का शेड्यूल
महालेखाकार की टीम ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर चार दिनों तक अभिलेखों का परीक्षण करेगी। 27 जुलाई को हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज, सिद्धौर व दरियाबाद 28 जुलाई को पूरेडलाई, सिरौलीगौसपुर, बंकी व मसौली, 29 जुलाई को हरख, निन्दूरा, देवा व सूरतगंज तथा 30 जुलाई को फतेहपुर, रामनगर, बनीकोडर व नगर क्षेत्र के अभिलेखों की सूक्ष्मता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन


24 स्कूलों का होगा सीधा भौतिक निरीक्षण
टीम केवल कागजी जांच नहीं करेगी, बल्कि धरातल पर उतरकर चयनित संस्थानों का भौतिक सत्यापन भी करेगी। इसमें नगर क्षेत्र के मदरसा दारुल उलूम पीर बटावन, प्राथमिक विद्यालय गुलरिया गार्दा, कंपोजिट स्कूल संतशाला, प्रावि कन्या कटरा, कंपोजिट स्कूल पुलिस लाइन और कंपोजिट गुलरिया गर्दा शामिल हैं।
इसके अलावा सिरौलीगौसपुर के बरदरी, किंतूर प्रथम, सैदनपुर द्वितीय, लोधपुरवा, दानापुर शुक्ला, अलियापुर द्वितीय, जलालाबाद, दुर्जनपुर, अमरा कटेहरा तथा सूरतगंज के बन बिजहाला, बिंदौरा धरधरैया, बसंतपुर, देवगावां, बूढ़गांव, भीखमपुर, सेमराय, भिटौली व पतौंजा में सीधे शैक्षणिक स्तर की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें