फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बुलबुल उत्सव व स्काउट गाइड में निंदूरा चैंपियन

Wed, 25 Mar 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला स्तरीय बुलबुल उत्सव एवं स्काउट-गाइड रैली का आयोजन मंगलवार को शहर के बड़ेल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, बीएसए नवीन कुमार पाठक, जिला मुख्यायुक्त राम कुमार गिरि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
स्काउट-गाइड रैली में प्रतिभागियों ने परेड, प्राथमिक उपचार, गांठ बांधने की कला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बच्चों से कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियां बच्चों में अनुशासन, सेवा भाव और देशभक्ति की भावना विकसित करती हैं। बुलबुल उत्सव के माध्यम से बच्चे खेल-खेल में सीखते हैं और टीमवर्क के साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। प्रतियोगिता में विकासखंड निंदूरा ओवरऑल चैंपियन रहा। स्काउट संवर्ग में हैदरगढ़ द्वितीय और बंकी तृतीय स्थान पर रहे। गाइड संवर्ग में निंदूरा प्रथम, त्रिवेदीगंज द्वितीय और नगर क्षेत्र तृतीय स्थान पर रहा। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर जिला गाइड कैप्टन ऋतु अग्निहोत्री, सुषमा यादव, अभिषेक गिरि, वैशाली गुलसिया, आशीष कुमार, प्रमोद कुमार, अनामिका श्रीवास्तव, प्रीति सिंह, अल्ताफ, नरेंद्र, भावन, शंकर, रुद्रकांत बाजपेई, स्नेहलता, प्रीति उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें