फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अगले माह एक साथ मिलेगा तीन माह का अनाज

Mon, 12 May 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना कॉल के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जबकि कार्डधारकों को तीन माह का अनाज एक साथ वितरित होगा। राशन कार्डधारक को जून, जुलाई व अगस्त का राशन अनाज एक साथ मिलेगा। इसको लेकर शासन स्तर से जारी आदेश के बाद खाद्य विपणन विभाग ने तैयारी भी शुरू कर दी है। वितरित होने वाले राशन अनाज की उठान इसी माह के अंत तक कोटेदारों तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में अन्त्योदय कार्डधारकों की संख्या एक लाख 18 हजार और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों की संख्या पांच लाख 26 हजार के आसपास है। 1349 कोटे की दुकानों के माध्यम से इनसे जुड़े करीब 26 लाख लोगों को प्रतिमाह गेहूं और चावल का वितरण किया जाता है। कोरोना कॉल में दो माह का अनाज एक साथ बांटा गया था।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि एफसीआई गोदाम से तीन माह का अनाज मई माह में उठाने का निर्देश हुआ है। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है इस संबंध में सभी ठेकेदारों को जल्द ही निर्देश जारी किए जाएंगे। डीएसओ डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस संबंध में शासन का जो आदेश होगा उसका पूरी तरह से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

भंडारण को लेकर हो सकती है दिक्कत
अनाज की दुकानों पर एक साथ तीन माह का राशन भंडारण को लेकर दिक्कत आ सकती है। कई कोटे की दुकानें किराए की दुकानों में संचालित हो रही हैं। इस कारण से इनके यहां तीन माह का अनाज एक साथ भंडारित करने में काफी दिक्कत होगी। ऐसे में विकल्प के तौर पर किसी दूसरे स्थान पर अनाज का भंडारण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें