फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता, सीएचसी में माैत

Sat, 25 Apr 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नौबस्ता गांव में एक सप्ताह पहले मायके आई राजकुमार वर्मा की नवविवाहिता पुत्री डाली (25) शुक्रवार दोपहर घर के अंदर आंगन में लगे जाल में फंदे से लटकी मिली। बदहवासी में परिजन उनको लेकर सीएचसी बड़ागांव पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात कही जा रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर निर्भर है।
विज्ञापन


डाली का विवाह छह फरवरी 2026 को शोभनपुरवा गांव निवासी शिव विशाल वर्मा के पुत्र आकाश पटेल के साथ हुई थी। 21 अप्रैल को डाली की चचेरी बहन की शादी थी। वह 17 अप्रैल को अपने मायके आई थी। शादी के बाद सारे मेहमान जा चुके थे। शुक्रवार दोपहर भाई आयुष पटेल घर पहुंचा तो डाली को साड़ी से बने फंदे में लटकता देख दंग रह गया।
सीएचसी बड़ागांव से मिली सूचना पर पहुंचे मसौली के एसएचओ अजय त्रिपाठी ने नायब तहसीलदार अंकिता पाण्डेय की मौजूदगी में शव का पंचनामा करवाया। एसएचओ ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें