फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिली नवजात

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामसनेहीघाट क्षेत्र के लालपुर राजपुर जंगल में शुक्रवार को एक नवजात मिली है। ग्रामीणों के मुताबिक राजपुर गांव की प्रेमा देवी पत्नी सियाराम विश्वकर्मा ने जंगल के पास से गुजरते समय बच्चे के रोने की आवाज सुनी।
विज्ञापन

करीब पहुंचने पर देखा कि एक नवजात पड़ी रो रही है। प्रेमा उस बच्ची को उठाकर अपने साथ ले गई। जंगल में नवजात मिलने की सूचना पर ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने महिला के साथ नवजात को रामसनेहीघाट सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को स्वस्थ बताया गया है। डॉ. मनोज आर्या के मुताबिक जन्म के कुछ घंटे बाद ही बच्ची को फेंक दिया गया है। चाइल्ड लाइन की टीम ने सीएचसी पहुंचकर बच्ची को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें