फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: निजी अस्पताल में नवजात व आठ घंटे बाद प्रसूता की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। सीएचसी से जिला महिला अस्पताल रेफर की गई गर्भवती को हालात बिगड़ने पर शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। प्रसूता की हालत और बिगड़ी तो परिजन लखनऊ के एक अस्पताल में ले गए, जहां करीब आठ घंटे बाद प्रसूता की भी मौत हो गई। मृतका के परिजनों की तहरीर पर जैदपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जैदपुर की ग्राम पंचायत बोजा के अहिरनपुरवा निवासी सचिन यादव की पत्नी शांति यादव (25) को शनिवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर एएनएम सीएचसी सतरिख ले गई, वहां से जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला अस्पताल में रक्त की कमी बताई गई। इसी दौरान कुछ दलाल मिले, जिन्होंने परिजनों को एक निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। निजी अस्पताल में प्रसूता ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन रात करीब दो बजे नवजात की मौत हो गई।
वहीं, प्रसूता की हालत बिगड़ती देख निजी अस्पताल ने हाथ खड़े कर दिए। इस पर परिजन लखनऊ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां रविवार सुबह प्रसूता की भी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर बोजा गांव चले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। वहां पहंचे मृतका के पिता असंद्रा के नए अहिरनपुरवा गांव निवासी रामसेवक ने जैदपुर पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। एसएचओ संतोष सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर ससुराल वालों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें