फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: लापता किशोर मामले में नया मोड़, स्कैनर भेज मांगी फिरौती

Wed, 26 Nov 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद। कोतवाली दरियाबाद क्षेत्र के गंगापुर मजरा इमलिया गांव में अपनी बहन के यहां रह रहा एक किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। 21 नवंबर से लापता किशोर की साइकिल दरियाबाद रेलवे स्टेशन के पास लावारिस हालत में बरामद होने के बाद परिजन पहले ही परेशान थे, वहीं अब किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्कैनर भेजकर 5,000 की मांग करने से मामला और उलझ गया है। फिलहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देवा कोतवाली क्षेत्र के सरकौना गांव निवासी पप्पू का पुत्र उत्कर्ष (14) लगभग एक महीने पहले अपनी बहन निधि के घर गंगापुर आया था और वहीं रह रहा था। परिजनों ने 23 नवंबर को पुलिस को उत्कर्ष के गायब होने की सूचना दी। खोजबीन के दौरान उसकी साइकिल दरियाबाद रेलवे स्टेशन पर मिली। आशंका जताई गई कि किशोर शायद किसी ट्रेन में चढ़ गया होगा, लेकिन चार दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने एक स्कैनर भेजकर उनसे 5,000 रुपये की मांग की। कॉल करने वाले ने यह भी कहा कि बच्चे को वापस लाने के बाद उन्हें 50,000 रुपये और देने होंगे। इस घटना से परिवार में दहशत का माहौल है। दरियाबाद के प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच की जा रही है। परिजनों से साक्ष्य ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें