फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए आरक्षण की तस्वीर से आज उठेगा पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नए आरक्षण के बाद अपनी-अपनी पंचायतों व सीटों के आरक्षण की अधिकृत स्थित जानने का इंतजार खत्म हुआ। नए फार्मूले पर आरक्षण सूची तैयार करने की कसरत शुक्रवार को पूरी कर ली गई। शनिवार को नए आरक्षण की तस्वीर से पर्दा उठ जाएगा। उसके बाद अधिकृत सूची ब्लॉक मुख्यालयों पर चस्पा कर दी जाएगी। हालांकि एक दिन पहले ही कई ब्लॉकों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल होती रही।
विज्ञापन

जिले में 1161 ग्राम पंचायतों के प्रधान, 1440 क्षेत्र पंचायतों के बीडीसी व 57 वार्डों के जिला पंचायत सदस्य के आरक्षण का गणित अदालत के फैसले के बाद बदल गया है। 2015 के आधार पर नए तरीके से आरक्षण के शासनादेश के अनुरूप पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की तीन दिनों से चल रही कसरत शुक्रवार को पूरी हो गई है। अफसरों ने ग्राम प्रधान के बाद क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य की तैयार सूची की पारदर्शिता की जांच भी देर रात तक कर ली। सूची फाइनल कर उस पर अपनी मुहर भी लगा दी है।
ऐसे में आरक्षण को लेकर थमा दिख रहा चुनावी शोर शनिवार को नए आरक्षण की सूची जारी होने के बाद और तेज होगा क्योंकि शनिवार को जहां ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के आरक्षण की सूची ब्लॉक पर तो जिला पंचायत सदस्य की सूची जिला पंचायत में चस्पा कर दी जाएगी। वहीं एनआईसी की साइट पर भी आरक्षण की सूची देखी जा सकेगी। हालांकि एक दिन पहले कई ब्लॉकों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल होती दिखी। मगर, उस पर किसी के हस्ताक्षर नहीं थे।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि शासनादेश के अनुरूप नए आरक्षण का काम पूरा कर लिया गया है। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य की नई सूची तैयार कर उसकी पारदर्शिता की जांच का काम देर रात तक पूरा कर लिया गया है। शनिवार को आरक्षण की अधिकृत सूची जारी कर दी जाएगी जो ब्लॉक व जिला पंचायत के साथ एनआईसी की साइट पर ऑनलाइन देखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें