फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सुबेहा में बनेगा नया कार्यालय भवन व कल्याण मंडपम

Fri, 22 Aug 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। सुबेहा नगर पंचायत में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर पंचायत का नए कार्यालय भवन व कल्याण मंडपम का निर्माण कराया जाएगा। नगर पंचायत ने निर्माण के लिए साढ़े पांच करोड़ का प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा है।
विज्ञापन

वर्ष 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह की घोषणा के बाद नगर पंचायत सुबेहा का गठन हुआ था। बीते 17 साल से अवर जलाशय के लिए पंप आपरेटर आवास के दो कमरों में ही नगर पंचायत के प्रशासकीय काम काज निपटाए जा रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ ही अधिशासी अधिकारी व कर्मचारियों के साथ बैठक करने तक के लिए कार्यालय में कोई कक्ष मौजूद नहीं है। इससे प्रशासनिक बैठक करने के साथ काम काज निपटाने में काफी परेशानी उठाना पड़ती है। पूरे नगर पंचायत क्षेत्र की आबादी करीब 32 हजार होने के बावजूद सार्वजनिक कार्यक्रम व मागंलिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भी कोई सार्वजनिक स्थल पर कोई समुचित स्थान नहीं है।
इस परेशानी को दूर कराने के लिए ढाई करोड़ की लागत से नए कार्यालय भवन के निर्माण तथा ढाई करोड़ से ही एक कल्याण मंडपम का निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा गया है। सुबेहा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अशोक खरवार ने बताया कि शासन से बजट स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें