फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बरते पूरी निष्पक्षता

Sun, 24 Aug 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पंचायत चुनाव की मतदाता सूचियों को अपडेट बनाने के लिए चल रहे पुनरीक्षण अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस कार्य में लगाए गए बीएलओ पूरी निष्पक्षता के अपने काम को अंजाम दे। यह नसीहत शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में बीएलओ को दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें बताया गया कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान क्या-क्या सावधानियां बरतनी हैं। किन मतदाताओं के नाम जोड़ने हैं, किनके नाम हटाए जाने हैं। प्रशिक्षण में हिस्सेदारी करते हुए एसडीएम सदर आनंद तिवारी ने कहा कि इस कार्य में पहली प्राथमिकता निष्पक्षता की है। इस लिए पंचायत चुनाव को लेकर तैयार हो रही मतदाता सूची में सबसे पहले उन युवाओं के नाम को जोड़ा जाना है जिनकी आयु 18 वर्ष की पूरी हो चुकी है।
मतदाता सूची तैयार करने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतते हुए सभी बीएलओ प्रत्येक मतदाता के घर जाकर ही सूची बनाने का काम करें। एक स्थान पर ही बैठकर सूची को बनाने का काम कदापि न किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं चलेगी। कहा कि मृतकों के नाम सूची से हटाने के साथ ही नाम के संशोधन और नाम जोड़ने के काम में पूरी सतर्कता बरती जाए। तभी हमें सही और समुचित जानकारी मिल सकेगी। इस मौके पर तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें