लखनऊ-महमूदाबाद हाईवे पर उड़ती धूल।
- फोटो : लखनऊ-महमूदाबाद हाईवे पर उड़ती धूल।
घुघंटेर। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग के चौड़ीकरण के काम में लगी कार्यदायी संस्था की लापरवाही राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। काम के दौरान पानी का छिड़काव न करने से सड़क से उड़ रही धूल लोगों की सांस फुला दे रही है। निर्माण कार्य के चलते डंपरों का आवागमन भी खूब हो रहा है। ऐसे में धूल का गुबार लगातार उठता रहता है।लोक निर्माण विभाग के जेई सरोज कुमार ने बताया कि निर्माणाधीन मार्ग पर पानी का छिड़काव करने के लिए ठेकेदार से कहा जाएगा।