फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 13 केंद्रों पर होगी नीट यूजी की पुनर्परीक्षा

Sat, 20 Jun 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नीट यूजी की पुनर्परीक्षा रविवार को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होने वाली इस परीक्षा में 5214 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

एडीएम (एफआर) अमित भट्ट ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा पर्याप्त पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों को भी लगाया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने 20 और 21 जून को रोडवेज और सिटी बसों में किराये पर 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की है। इसके लिए परीक्षार्थियों को अपना वैध प्रवेश पत्र दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें