फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र आज, सजे देवी मंदिर

Fri, 08 Apr 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंदू नव संवत्सर चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के साथ ही शुक्रवार से नवरात्र शुरू हो गए। नवरात्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ ही देवी मंदिर पूजन अर्चन के लिए तैयार हैं। शुक्रवार को घर-घर कलश स्थापना के साथ मंदिरों में भी पूजा अर्चना की जाएगी। मंदिरों की साफ सफाई का कार्य गुरुवार को पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन


शहर ही नहीं ग्र्रामीण अंचलोें में भी तैयारियां पूरी कर ली गई। फल, नारियल, चुनरी आदि की दुकानें सज गई हैं। पूजन अर्चन की सामग्री की खरीदारी के कारण गुरुवार को बाजार देर रात तक गुलजार रहा। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक मां भगवती का पूजन करने का उत्साह दिखाई दिया। गुरुवार को देवी भक्तों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

मंदिराें की साफ सफाई व घंटा घड़ियाल दुरुस्त करने का कार्य दिन भर चलता रहा। भक्तों ने देवी का श्रंगार कर मूर्ति को आकर्षक रूप दिया है। देवी मंदिरों के आसपास चुनरी, फल-फूल, नारियल आदि की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


मन वांछित फल देने वाली हैं माता शैलपुत्री ः माता शैलपुत्री की अराधना से मनोवांछित फल प्राप्त होता है। सुख समृद्धि की देवी की पूजा मेें लाल फूल, नारियल चुनरी, श्रंगार सामग्री का प्रयोग करना चाहिए, साथ ही रक्षादीप निरंतर जलाना चाहिए।

नवरात्र में पूजन का है विशेष महत्व ः ज्योतिषाचार्य वीरेंद्र व्यास शास्त्री ने बताया कि सूर्योदय से दोपहर बाद 2:26 बजे तक पूजन का मुहूर्त है। अभिजीत मुहूर्त 11:30 से 12:16 बजे तक है। संवत 2073 के राजा शुक्र हैं और नवरात्र भी शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इसलिए शुक्रवार से शुरू होने वाले इस नवरात्र में पूजन का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें