बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के एक मदरसे के प्रधानाचार्य का राष्ट्रगान ना सुना पाने का वायरल वीडियो चर्चा में है। वायरल वीडियो में मीडियाकर्मी जब प्रधानाचार्य से राष्ट्रगान सुनाने को कहते हैं तो वह इसमें असफल साबित होते हैं।
पूरा मामला मदरसा अनवारूल उलूम रामनगर का है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान वहां पहुंचे मीडियाकर्मी ने जब मदरसे के प्रधानाचार्य से राष्ट्रगान सुनाने के लिए कहा तो वह पूरा राष्ट्रगान सुना नहीं पाए। उन्होंने इसके लिए किताब की जरूरत बताई। मदरसे में पढ़ने वाले कई बच्चों को भी राष्ट्रगान याद नहीं था। वायरल वीडियो से पूरा मामला चर्चा में आने के बाद मदरसे के प्रधानाचार्य और अन्य लोग राष्ट्रगान याद करने में जुटे दिखे। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। संवाद