फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: किशोर की मौत मामले में नरहरी सेना का एसपी कार्यालय में प्रदर्शन

Sat, 21 Mar 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारांबकी। रामनगर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में किशोर यश सोनी (16) की मौत के मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इन्कार करते हुए हत्या का आरोप लगा रहे है। शुक्रवार को सोनार नरहरी सेना द्वारा एसपी आफिस में प्रदर्शन किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले इब्राहिमपुर गांव में किशोर यश सोनी का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आने से मामला आत्महत्या का है। इसे लेकर परिजन तीन दिन तक पोस्टमार्टम हाउस से शव नहीं ले गए। इसे लेकर शुक्रवार को सोनार नरहरी सेना के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग एसपी आफिस पहुंचे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए संगठन के लोगों ने भी अपना समर्थन दिया। सुनार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पूर्व राज्यमंत्री अच्छे लाल सोनी ने कहा कि 11 मार्च को हुई घटना की रिपोर्ट दो दिन बाद दर्ज की गई। नामजद चार आरोपियों में से अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई। ज्ञापन में परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, सरकारी आवास उपलब्ध की मांग की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्षधर्मेन्द्र कुमार, नीरज वर्मा, मनीष वर्मा, अशोक वर्मा, निर्मल सोनी, राजेश सोनी मौजूद रहे। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है। इसकी दोबारा जांच की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें