फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मतदाता सूची में जुड़े 21 हजार युवा और 325 दिव्यांग के नाम

Thu, 07 Mar 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया अभी चल रही है। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद जिले में युवा और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या बढ़ी हैं। इसके अलावा ऐसे मतदाता जिनका नाम किसी कारणवश सूची में नहीं जुड़ सका है, वे अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए अभी भी मौका है।
विज्ञापन


अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या 23,11,846 हो गई है। इस तरह से जिले में करीब 42,390 नए मतदाता शामिल हुए हैं। इनमें युवाओं की संख्या 21,847 है जबकि दिव्यांगों की संख्या 325 है। हालांकि सूची में नाम शामिल किए जाने की प्रक्रिया अभी चल रही है।

ऐसे मतदाता जो किसी कारणवश वंचित हैं, वे ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन आवेदन कर अपना नाम सूची में जुड़वा सकते हैं। बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव तक मतदाताओं की संख्या अभी और बढ़ेगी, इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार बताते हैं कि अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के बाद जिले में करीब 42 हजार से ज्यादा नए मतदाता शामिल हुए हैं। इनमें युवा और दिव्यांग भी हैं। कहा कि यदि कोई मतदाता बनने से वंचित रह गया है तो उसके पास अभी भी मौका है और दोनों विकल्प खुले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें