फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चौपुला में फ्लाईओवर और 18 अंडरपास बनेंगे, 30 फीट और चौड़ा होगा हाईवे

Mon, 06 Feb 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या हाईवे के सिक्स लेन होने की कवायद शुरु होने से जिले को बहुत लाभ मिलेगा। लखनऊ सीमा से रामसनेहीघाट के उस पार तक करीब 60 किमी लंबे हाईवे की सूरत बदल जाएगी। हाईवे करीब 10 फीट और चौड़ा हो जाएगा। शहर के निकट चौपुला पर जहां करोड़ों रुपये खर्च कर फ्लाईओवर बनाया जाएगा वहीं जिले में 18 अंडरपास के निर्माण भी प्रस्तावित है। मार्च में टेंडर होने के बाद दोनों किनारों पर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुुरु होगी। करीब 25 सौ करोड़ रुपया केवल बाराबंकी में खर्च होगा।
विज्ञापन



10 साल पहले लखनऊ-अयोध्या हाईवे को विस्तार कर चार लेन का बनाया गया था। तब इस हाईवे पर रोजाना 10 से 14 हजार वाहन गुजरते थे। धीरे-धीरे वाहनों की संख्या बढ़ती गई। केवल बाराबंकी में अहमदपुर टोल प्लाजा के आंकड़ों पर गौर करें तो अब रोजाना 25 हजार के आसपास वाहन गुजर रहे हैं। रामसनेहीघाट के बाद अयोध्या की ओर इनकी संख्या 30 हजार के पार हो जाती है। अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनने के दृष्टिगत हाईवे पर आवागमन और बढ़ने की उम्मीद है।


जिले में मोहम्मदपुर पुलिस चौकी से रामसनेहीघाट कस्बे के उस पार तक करीब 60 किमी दूरी तक हाईवे गुजरा है। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, सिक्स लेन हाईवे निर्माण के दौरान शहर के निकट चौपुला के पास सुुरसंडा ग्राम पंचायत की सीमा में फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। जबकि छंदवल, मोहम्म्दपुर कीरत, मालिनपुर, दिलोना, लक्षबर बजहा, दादरा, पल्हरी समेत करीब 18 जगहों पर अंडरपास बनेंगे। मार्च महीने में इसका टेंडर होने के बाद जमीन का अधिग्रहण होगा। कहीं-कहीं फीट फुट तक जमीन अधिग्रहीत होने की संभावना है।
विज्ञापन



वर्जन
-सिक्स लेन को लेकर बहुत बिंदुओं पर काम होना अभी बाकी है। कहीं जमीन अधिग्रहीत करनी पड़ेेगी तो कहीं पहल से ही हाईवे के बगल में जमीन है। कहां क्या होगा है इसे लेकर सर्वे व समीक्षा की जा रही है।
- सद्दाम हुसैन, इंजीनियर, एनएचएआई


हाईवे सिक्स लेन होने के बाद यातायात काफी सुगम हो जाएगा। क्योंकि कई जगहों पर अंडरपास व फ्लाईओवर बनेंगे। बाराबंकी में 18 अंडरपास व चौपुला के पास फ्लाईओवर भी बनेगा।
विज्ञापन

- सुजोत गुप्ता, डिप्टी मैनेजर, एनएचएआई .......................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें