फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, चार घायल

Sat, 04 Feb 2023 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के चित्रगुप्तनगर मोहल्ले में शादी समारोह के दौरान बरातियों व कुछ स्थानीय लोगों के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद लोगों ने बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे चार लोग घायल हो गए। दूल्हे के दो भाइयों की हालत गंभीर है। सुबह जैसे-तैसे शादी की रस्में पूरी कर दुल्हन को विदा किया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




चित्रगुप्तनगर निवासी पंकज कुमार के अनुसार, बुधवार की रात उनकी बहन की शादी थी। सीतापुर के सुखवाखुर्द गांव से बरात आई थी। आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम हो रहा था। देर रात पड़ोस में ही रहने वाले कुछ लोग आपस में झगड़ रहे थे। कुछ बरातियों से इसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने लाठी-डंडों से बरातियों पर हमला बोल दिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ईंट-गुम्मे भी चलाए।


इस दौरान दूल्हे के भाई सीतापुर निवासी मनोज कुमार (35) व प्रताप (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। बराती शमशाद व पवन को भी चोटें आईं। घायल भाइयों को पहले शहर के निजी अस्पताल में फिर डाॅ. राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया। वहां से परिजन उन्हें सीतापुर के निजी अस्पताल लेकर गए हैं।
विज्ञापन



इसी बीच ही बृहस्पतिवार सुबह शादी की रस्में पूरी कर दुल्हन को विदा कर दिया गया। दुल्हन के भाई पंकज की ओर से शहर कोतवाली में चित्रगुप्तनगर निवासी आशू, गुज्जर समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें