फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, बंधे थे पैर

Thu, 02 Feb 2023 09:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के कुतलूपुर गांव में संदिग्ध हालात में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। युवक के दोनों पैैर मफलर से बंधे थे। जबकि इसी मफलर एक टुकड़ा उसके एक हाथ में भी बंधा था। एक माह पहले युवक की पत्नी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। कुतुलूपुर गांव निवासी रामलखन खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। इनका पुत्र रामसरन (25) वर्ष पिछले कई सालों से हिमाचल प्रदेश में रहकर ही एक कंपनी में काम करता था। करीब तीन माह पूर्व पड़ोस के गांव की हथोइया निवासी अनीता से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों हिमाचल चले गए थे। लेकिन बीती एक जनवरी को अनीता ने वहीं पर किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद रामसरन गांव आ गया था। बुधवार सुबह कुतुलूपुर गांव के बाहर आम की बाग में रामसरन का शव एक पेड़ में फंदे से लटका देख ग्रामीण चौंक गए। परिजनों ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद से रामसरन अवसाद से ग्रस्त था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरु की है। मोहम्मदपुर खाला के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि प्रथ्रमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें