फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सुमेरगंज में एक दर्जन बंदरों की मौत

Thu, 26 Jan 2023 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। नगर पंचायत रामसनेहीघाट के सुमेरगंज मे बुधवार को करीब एक दर्जन बंदरों की मौत का मामला सामने आया है। मृत चार बंदरों का पोस्टमार्टम कराया गया है। एसडीएम का कहना है कि ठंड व लिवर में खराबी से चार बंदरों की मौत हुई है।
विज्ञापन



सुमेरगंज स्थित हनुमान मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से बंदरों की मौत का सिलसिला जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक हफ्ते के अंदर करीब एक दर्जन बंदरों की मौत हो चुकी है। बुधवार को भी चार बंदरों की मौत के बाद जांच करने पहुंचे एसडीएम रामसनेहीघाट ने पशु चिकित्साधिकारी को पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। इसके बाद चार बंदरों का पोस्टमार्टम कराया गया। एसडीएम रामआसरे वर्मा ने बताया कि ठंड य लिवर कमजोर होने की वजह से इनकी मौत होने की बात पता चली है। उन्होंने चार बंदरों के मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें