फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गुरू बने समीक्षा अधिकारी, एआरओ पर चयनित हुआ शिष्य

Sun, 22 Jan 2023 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। समीक्षा अधिकारी 2021 का परिणाम आते ही जिले में खुुशी की लहर दौड़ गई। तीन युवाओें का चयन समीक्षा अधिकारी एवं दो का चयन सहायक समीक्षा अधिकारी के पद पर होने की जानकारी हुई तो इनके गुुरुजनों, परिजनों नेे माला पहनाकर बधाई दी और मिठाई खिलाई। चयनित अभ्यर्थियों में गुरु व शिष्य की जोड़ी भी शामिल है।
विज्ञापन



शहर के सोमैयानगर निवासी अतुल कुमार विश्वकर्मा इन दिनों शहर की एक कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं। समीक्षा अधिकारी 2021 का परिणाम आया तो अतुल का चयन तो हुुआ ही। इनके शिष्य दरियाबाद क्षेत्र के अलियाबाद निवासी देवेश कुमार गुप्ता का चयन सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए हुआ।


इनके अलावा शहर के लखपेेड़ाबाग की शिखा चौरसिया का सहायक समीक्षा अधिकारी, सिरौलीगौसपुर के मसूदपुर गांव की सरिता वर्मा ने समीक्षा अधिकारी एवं रामनगर ब्लाक के बिंदौरा निवासी प्रभात सिंह ने समीक्षा अधिकारी बनकर जिले का मान बढ़ाया है। रामनगर ब्लाक के बिंदौरा निवासी किसान दिनेश प्रताप सिंह का बेटे प्रभात सिंह ने पांचवीं रैंक के साथ समीक्षा अधिकारी की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें