फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: झोलाछाप ने काट दी अंगुली और अंगूठा, मुकदमा दर्ज

Fri, 20 Jan 2023 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अंगुलियों और अंगूठे में इन्फेक्शन होने पर झोलाछाप डॉक्टर ने इसे आठ दिन में ठीक करने का दावा किया। मरीज का आरोप है कि, डॉक्टर ने झांसा देकर अंगुली और अंगूठा काट डाला। बदोसराय थाने में कथित डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी, गंभीर चोट पहुंचाने और एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बदोसराय थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव निवासी चंदर गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि, आठ माह पहले उसकी अंगुली और अंगूठे में इंफेक्शन हुआ था। इसका इलाज केजीएमयू लखनऊ में चल रहा था, जिससे लाभ था। पांच माह पूर्व गांव में ही क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टर लवकुश चौहान ने आठ दिन के अंदर इंफेक्शन खत्म करने का दावा किया।



फिर सरकारी डॉक्टर बुलाकर ऑपरेशन की बात कही। लेकिन डॉक्टर को बुलाने के बजाय खुद ही ऑपरेशन कर अंगुली और अंगूठे को काट डाला। इतना ही नहीं 13 हजार रुपये भी वसूल लिए। आरोप है कि, इसके बाद डॉक्टर ने घर बेचकर शहर में इलाज करने की बात कही और इंकार करने पर धमकाया। पुलिस ने कथित झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें