फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 30 केक तलवार से काटे, तीन गिरफ्तार

Thu, 19 Jan 2023 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा में एक युवक के जन्मदिन के मौके पर 30 केक तलवार से काटे गए। केक पर 302 लिखा था। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद बुधवार शाम पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

देवा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार, कस्बे में एक युवक की बर्थडे पार्टी में एक साथ 30 केक तलवार से काटे गए। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई। मामले की चर्चा पूरे कस्बे में होने लगी तो बुधवार को पुलिस ने फोटो के आधार पर युवकों की पहचान की। इस आरोप में पुलिस ने जन्मदिन मनाने वाले देवा कस्बे के निवासी मो. फैजल और उसके दो साथियों देवा निवासी मो. जुबैद और महोलिया गांव निवासी मो. शाहनवाज को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। साथियों पर भी तलवार की व्यवस्था करने और जनमानस में डर पैदा करने वाले आयोजन में भागीदार बनने का आरोप है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें