बाराबंकी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक किशोरी व दो युवतियां लापता हो गईं। जिसमें एक को पुलिस ने खोज निकाला जबकि दो की तलाश जारी है। परिजन भी बेटी की तलाश में बेहाल हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि, उनकी 16 वषीय पुत्री शहर के एक इंटर काॅलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। बीते 16 जनवरी को दुकान से किताब बदलने की बात कहकर वह घर से निकली थी मगर वापस नहीं लौटी। पिता ने अज्ञात पर फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया।
पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज तलाश शुरु की है। वहीं, रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री बीते 15 जनवरी को लापता हो गई। पिता ने कोटवाधाम निवासी सोनू नामक युवक पर अपहरण का केस दर्ज कराया है। उधर, दरियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते 14 जनवरी को एक किशोरी काॅलेज जाने के बाद लापता हो गई थी। पिता की तहरीर पर मंगलवार देर शाम केस किया गया था। पुलिस ने बुधवार को छात्रा को खोज निकाला। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि मेडिकल कराते हुए आरोपी की तलाश चल रही है।संवाद