फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ परंपराओं को खत्म कर रही भाजपा : शिवपाल

Sun, 15 Jan 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के रामसेवक यादव इंटर कॉलेज में आयोजित खिचड़ी भोज में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार की कार्यशैली पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति में स्वस्थ परंपराओं को खत्म करने का काम कर रही है। वैमनस्यता की भावना से विपक्ष के लोगों पर बदले की कार्रवाई हो रही है। हम लोग भी सत्ता में थे, लेकिन विपक्ष के किसी नेता पर बदला लेने की नियत से कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे ट्वीटवार को लेकर कहा कि हम भगवान राम और कृष्ण को मानने वाले लोग हैं। मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरकर सरकार को आइना दिखाएंगे। हाल ही में हुए मैनपुरी के चुनाव नतीजों ने भाजपा को आइना दिख गया है। यही वजह है कि निकाय चुनावों में हार के डर से भाजपा ने गलत आरक्षण लागू कर विघ्न डाला है।
हम परिवार की तरह हमेशा साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे। समाजवादी पार्टी में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूरी मेहनत से निभाएंगे। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू, सुरेन्द्र वर्मा, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें