फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: वकील की हत्या के मामले में पांच हिरासत में

Sat, 14 Jan 2023 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबेहा (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में वकील दिनेश कुमार सिंह चंदेल की हत्या तंत्र-मंत्र के फेर में फंसने से ही हुई है। इस घटना के बाद पुलिस ने गुरुवार रात कई स्थानों पर छापेमारी की। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की मानें तो एक ने अपना गुनाह कुबूल किया है और तंत्र-मंत्र के फेर में पैसे हड़पने को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले के खुलासे के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन

सुबेहा थाना क्षेत्र के वार्ड सराय चंदेल निवासी भाजपा नेता अवधेश सिंह चंदेल के चचेरे भाई वकील दिनेश कुमार सिंह चंदेल बुधवार को लापता हो गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह घर से करीब दो किमी दूर सड़वा गांव स्थित नहर कोठी के पास उनका शव मिला था। हत्या सिर कूच कर की गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने दिनेश के साथी पूर्व सभासद कमाल, वकील से लाखों रुपये उधार लेने वाले मोहल्ला बादलपुरवा के तारिक व दुकान पर वकील के साथ देखे गए हरिपालपुर के निवासी बीपी तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और छोड़ दिया।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने अमेठी के थाना शुकुलबाजार के तांत्रिक समेत बहराइच जिले व सिद्घौर कस्बे से पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें एक के अपराध स्वीकार करने की चर्चा है। दो लोगों को असंद्रा थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है। हैदरगढ़ के सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



बाक्स-
पहले भी तांत्रिक पर लगा ठगी का आरोप
हैदरगढ़। वकील दिनेश कुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस की नजर में आया कथित तांत्रिक का नाम चार माह पहले ठगी का मामले सामने आ चुका है। बीती 29 अगस्त को सुबेहा के मल्लाहनपुरवा मजरे शरीफाबाद के रामचंद्र ने पुलिस को बताया था कि जिला अमेठी के थाना शुकुलबाजार के पांडेयपुरवा गांव निवासी तांत्रिक ने घर के नीचे दबा सोना निकालने के नाम पर कई बार में करीब ढ़ाई लाख रुपये की ठगी की। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष में समझौता करा कर छोड़ दिया था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इसी तांत्रिक को हिरासत में लिया है।
...............................
बाक्स-
फोटो- 18
वकीलों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
बाराबंकी/हैदरगढ़। साथी की हत्या से वकील आक्रोशित हैं। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री रितेश कुमार मिश्र के नेतृत्च में शुक्रवार को वकीलों ने डीएम कार्यालय के सक्षम प्रदर्शन कर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर अधिवक्ता रमन लाल द्विवेदी, विनय वर्मा, सुरेंद्र बहादुर वर्मा, संजीव तिवारी, महेन्द्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। वही, हैदरगढ़ तहसील बार के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को दूसरे दिन कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। राज्य विधि परिषद के प्रतिनिधि देवर्षि शुक्ल ने घटना की निंदा की है। तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष यशकरन तिवारी ने तहसील में विरोध प्रर्दशन की अगुवाई की। कहा कि परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता व एक आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें