फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: वकीलों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंप उठाई मांग

Fri, 13 Jan 2023 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़/बाराबंकी। सुबेहा थाना क्षेत्र में अधिवक्ता दिनेश कुमार सिंह चंदेल की हत्या के बाद वकीलों में आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान जिला व तहसील स्तर पर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए। वकीलों ने जल्द घटना के खुलासे की मांग करते हुए आरोपियों पर गैंगस्टर व रासुका लगाने की मांग की। इतना ही नहीं, भाजपा के पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित ने इसे लेकर पुलिस की कार्यशैली की निंदा की।
विज्ञापन

सराय चंदेल गांव के निवासी अधिवक्ता दिनेश कुमार सिंह की हत्या को लेकर बृहस्पतिवार को तहसील के वकीलों में आक्रोश दिखा। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यशकरन तिवारी, पूर्व अध्यक्ष रामअचल मिश्रा की अगुवाई में वकील एसडीएम हैदरगढ़ सुमित महाजन से मिले। उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए घटना के खुलासे व परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। वहीं, इसे लेकर बार एसोसिएशन के महामंत्री रितेश मिश्र ने गुरुवार को को एएसपी अरविंद मिश्र से मुलाकात कर पत्र सौंपा। इसमें कहा गया है कि घटना का जल्द खुलासा किया जाए। आरोपियों पर गैंगस्टर व रासुका के तहत कार्रवाई की जाए। पत्र में लिखा है कि इस घटना से अधिवक्ता समाज आक्रोशित व आहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें