फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिन बिजली कटी रात, दुरुस्त नहीं हो सका फॉल्ट

Mon, 23 Jan 2023 04:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। बिजली उपकेंद्र की 33 केवीए की दो अलग-अलग सप्लाई लाइन में खराबी आने से क्षेत्र में करीब एक लाख ग्रामीण व शहरी बिजली को तरस गए। टाउन एरिया में दस और ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन



सोमवार की शाम करीब चार बजे रनापुर स्थित उपकेंद्र हैदरगढ़ ग्रामीण को पोषित करने वाली 33 केवीए लाइन में खराबी आने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्र के पांच फीडर से जुड़े गांव चौबीसी, भिखरा, गोसूपुर, खरसतिया, पोखरा, त्रिवेदीगंज, सोनिकपुर, बबुआपुर सहित सौ से अधिक गावों में अंधेरा हो गया। सराय पांडेय से उपकेंद्र को आई 33 केवीए लाइन में सदुल्लापुर गांव के पास इंसुलेटर फटने की सूचना भी पावर कार्पोरेशन के कर्मचारियों को क्षेत्र के लोगों ने दी लेकिन रात में कोहरा अधिक होने से पेट्रोलिंग टीम लाइन ठीक करने नहीं गई।


इसी बीच रात करीब दस बजे टाउन हैदरगढ़ को बिजली सप्लाई के लिए बने खरसतिया उपकेंद्र की सप्लाई बाधित हो गई। करीब आठ घंटा बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके चलते सीएचसी पर बाेरिंग पंप का मोटर नहीं चलने से अस्पताल व कर्मचारियों के आवास में पानी सप्लाई नहीं हुई और लोगों को हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार गौतम का कहना है कि कोहरे के चलते रात को लाइन दुरुस्त करने में दिक्कत हुई। सुबह लाइन ठीक करके आपूर्ति बहाल करा दी ग।
विज्ञापन



एक्सईन ने पावर हाउस का लिया जायजा, दिए निर्देश
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। पावर कार्पोरेशन के अधिशासी अभियंता दिलीप यादव टीम के साथ मंगलवार सुबह मरकामऊ पहुंचे। उन्होंने यहां पर बन रहे 132 केवीए पावर हाउस को देखा और पुरानी बिजली की लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए। अवर अभियंता सुनील चौधरी से कहा कि मरकामऊ में समीप से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को सुरक्षित तरीके से हटा कर कार्य में तेजी लाएं। इस मौके पर एसडीओ राम गोपाल यादव समेत पावर कार्पोरेशन के कई कर्मचारी मौजूद रहे।


तीन घंटे गुल रही दो मोहल्ले की बिजली
शहर में अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर मंगलवार सुबह गायत्री मंदिर के पास जंफर उड़ने से रामजानकी नगर व गोकुल नगर की बिजली गुल हो गई। शिकायत के बाद पहुंची पावर कार्पोरेशन की टीम ने फाल्ट दुरुस्त किया। इस दौरान करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। इससे करीब 25 हजार आबादी प्रभावित रही।अधिशासी अभियंता अंशुमान यादव का कहना है कि सूचना पर फाॅल्ट को दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें