बाराबंकी। जिले के 123 सेंटरों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। काउंटडाउन शुरू होने के साथ ही जिले के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में परीक्षार्थियों की तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकांश विद्यालयों में कोर्स पूरा हो जाने के बाद सबसे ज्यादा फोकस रिवीजन पर किया जा रहा है।
विद्यालयों की ओर से प्री बोर्ड से पहले अपने छात्र-छात्राओं को पारंगत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि प्री बोर्ड के परिणाम के आधार पर फाइनल परीक्षा की तैयारी कराई जा सके। इस बार बोर्ड परीक्षा में जिले के 310 विद्यालयों के 78938 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। अधिकांश राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों ने अपने छात्र-छात्राओं के लिए नियमित के साथ अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित कर रहे हैं। कई विद्यालयों में सैंपल पेपर सॉल्व कराने के साथ कमजोर बच्चों की अलग से तैयारियां की
16 से प्री-बोर्ड, 21 से 28 से प्रैक्टिकल की तैयारी
माध्यमिक शिक्षा विभाग इन दिनों 16 जनवरी से होने वाली प्री-बोर्ड और 21 जनवरी से होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए विद्यालयों में लैब इत्यादि की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि अभी बोर्ड सेे प्रैक्टिकल के लिए केंद्रों की सूची आने का इंतजार है।
जीआईसी बाराबंकी में 20 मेधावी चयनित, मिले मार्गदर्शक
राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी में प्रधानाचार्य राधेश्याम की देखरेख में बोर्ड परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। यहां हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दस-दस मेधावी बच्चों का चयन किया गया है। सभी छात्रों के लिए एक-एक मार्ग दर्शक नियुक्त किया गया है जो इन्हें परीक्षा पेपर हल करने से लेकर लिखने के तरीके की बेसिक जानकारी व अन्य दुविधाओं को दूर कर रहे हैं। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में चयनित किए गए बच्चों को स्कूल के बाद एक्स्ट्रा क्लास करवाई जा रही है। सभी विषयों का टाइम टेबल बनाकर शिक्षक भी विषयवार नियुक्त कर दिए गए हैं।
छात्रों की दुविधाएं करा रहे दूूर
हाईस्कूल एवं इंटर में 635 छात्र पंजीकृृत हैं। सभी का कोर्स पूरा हो चुका है। अब रिवीजन कराया जा रहा है। दोनों ही कक्षाओं के दस-दस मेधावी चयनित कर उन्हें मार्ग दर्शक उपलब्ध कराए गए हैं, जो छात्रों के निरंतर संपर्क में रहकर दुविधाएं समाप्त कराएंगे।
- राधेश्याम, जीआईसी बाराबंकी
पिछले दस वर्षों के सैंपल पेपर करा रहे सॉल्व
हाईस्कूल में 672 एवं इंटर मीडिएट में 882 छात्र-छात्राएं पंजीकृृत हैं। पिछले दस वर्षों में आए प्रश्न पत्रों को सॉल्व कराया जा रहा है। एक सप्ताह पहले हुए प्री बोर्ड में जिन बच्चों का प्रदर्शन कमजोर रहा, उनकी अलग से तैयारी कराई जा रही हैै।
- सुुरेंद्र वर्मा, प्रबंधक श्री सांई इंटर कॉलेज, बाराबंकी
क्या कहते हैं छात्र-छात्राएं
कॉलेज में रिवीजन कराने के साथ ही विभिन्न विषयों एवं प्रश्नों पर विशेष रूप से तैयारी कराई जा रही है। इसके साथ ही घर पर भी छह से आठ घंटे तक पढ़ाई कर रहे हैं।
- करन गुप्ता, इंटरमीडिएट जीआईसी बाराबंकी
पिछले सप्ताह हुुए प्री बोर्ड के पहलेे ही सभी विषयों का कोर्स पूरा हो चुका है। अब स्कूल में पेपर सॉल्व कराकर रिवीजन कराया जा रहा है और लिखने का तरीका भी बताया जा रहा।
- रितिका शुक्ला, हाईस्कूल श्री सांई इंटर कॉलेज
प्वाइंटर
यूपी बोर्ड परीक्षा एक नजर में
कुल पंजीकृत विद्यार्थी - 78938
हाईस्कूल - 44988
इंटरमीडिएट - 33950
कुल विद्यालय - 310
राजकीय व एडेड विद्यालय - 73
कुल परीक्षा केंद्र- 123