फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: एक साथ दो शव गांव पहुंचे तो मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
निंदूरा (बाराबंकी)। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद सोमवार को शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। हर कोई एक बार अपने गांव के लाडलों को देखने के लिए पहुंच गया। दोनों की अंतिम यात्रा निकली तो गांव के हर व्यक्ति की आंखों में आंसू आ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सबसेे ज्यादा चिंता थी कि अब इनके परिवारों का भरण-पोषण कैसे होगा।
विज्ञापन


घुंघटेर कोतवाली क्षेत्र के ददेरा गांव के अरविंद कुमार (25) व टंडन कुमार (22) रविवार की शाम उस समय हादसे का शिकार हो गए थे, जब ये लोग बाइक से लखनऊ से काम कर लौट रहे थे। कुर्सी थाना क्षेत्र में किसान पथ पर एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी। दोनों पेंटिंग कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। अरविंद के परिवार में पत्नी के अलावा एक छह वर्षीय पुत्री लक्ष्मी व तीन वर्षीय पुत्र सिद्घार्थ हैं।

टंडन का विवाह कुछ समय पहले ही हुआ था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे तो हर किसी की आंख नम हो गई। दोनों की पत्नियां रो-रोकर बेसुध हो रही थीं। देर शाम दोनों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया। ग्राम प्रधान अशोक यादव ने बताया कि यह पहली बार था, जब गांव में एक साथ दो चिताएं जली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें