हैदरगढ़ कोतवाली स्थित लखनऊ-सुल्तानपुर रेल लाइन के समीप करीब 45 वर्षीय युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला है। रेलवे के चाभी मैन की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की शिनाख्त राकेश सिंह पुत्र राम सिंह निवासी अमिलहरा हैदरगढ़ के रूप में हुई है।
शनिवार की सुबह कोतवाली के अमिलहरा गांव के समीप लखनऊ-सुल्तानपुर रेल पटरी के समीप युवक का शव पड़ा पाया गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ट्रेन की चपेट में आकर शव के कई टुकड़े हो गए। रेलवे के चाभी मैन मो. हुसैन की सूचना पर दोपहर को मौके पर पहुंची ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लिया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। मौके पर गए एसआई सुरेश सिंह ने कहा पैंट शर्ट व पीले रंग का स्वेटर पहने युवक की आयु करीब 45 वर्ष है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।