सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। मामूली कहा सुनी के बाद दो युवकों ने एक अधेड़ की लाठी डंडो से पीट कर हत्या कर दी। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक बदोसरायं दयाशंकर सिंह ने पिटायी के कारण हुई मौत को नकारते हुए बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। इससे लगता है कि अधेड़ की मौत शायद हार्ट अटैक से हुई हो। पूरी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद सामने आएगी।
कोतवाली बदोसरायं क्षेत्र के रसूलपुर के रहने वाले राधेलाल (55) बदोसरायं टिकैतनगर मार्ग पर गुमटी रखकर दुकान चलाता था। मंगलवार की शाम करीब 6 बजे दो युवक दुकान पर पहुंचे। इस दौरान दोनों युवकों की किसी बात को लेकर बुर्जुग से कहा सुनी होने लगी। आरोप है कि आक्रोशित युवकों ने युवकों ने लाठी डंडों से अधेड़ की पिटाई शुरू कर दी।
मौके पर पहुंचे पुत्रों ने जब इसका विरोध किया तो दोनों ने उसकी भी पिटाई कर दी। परिवारीजन गंभीर हालत में बुर्जुग को सीएचसी सिरौलीगौसपुर ले गए जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवारीजनों ने रसूलपुर और बरौलिया गांव के दो युवकों के खिलाफ पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।