फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 17 Oct 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट। भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर भीखरपुर पुल के पास शुक्रवार दोपहर डंपर की टक्कर से टिकैतनगर के बसैगापुर निवासी रामानंद पाल (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में रामानंद के भाई राम सहारे घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रामानंद पाल और राम सहारे असंद्रा के सोहसा गांव से कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर आ रहे थे। दोपहर करीब 12:00 बजे भिटरिया की ओर से आ रहे डंपर से उनकी बाइक में टक्कर लगी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने रामानंद को मृत घोषित कर दिया। राम सहारे का इलाज चल रहा है। सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। मृतक अपने पीछे एक पुत्र और छह पुत्रियां छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें