फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून का आगाज, पहली बारिश में खूब भीगे

Fri, 29 Jun 2018 12:00 AM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुरवा हवाओं के बीच हुई बारिश से कई दिनों की गर्मी से लोगों को राहत मिली। जिले में मानसून का आगाज होने के बाद 13.4 मिलीमीटर बारिश हुई जिसके बाद किसानों ने खेतों में काम शुरू कर दिया है। मौसम में आए बदलाव के बाद तापमान में गिरावट आने लगी है। गुरुवार को जिले में दिन का तापमान अधिकतम 40.0 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम- 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन



काफी समय से भीषण गर्मी व तेज धूप से परेशान लोगों को मौसम के बदले मिजाज के बाद राहत मिली है। पुरवा हवाओं के बीच मानसून के हुए आगाज के बाद हुई बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश में भीगकर बच्चों ने मस्ती की तो खुशनुमा मौसम होने पर बाजार से लेकर पार्क तक गुलजार रहे। बारिश से शहर में कई स्थानों पर कीचड़ की समस्या हुई। वहीं किसानों के लिए यह बारिश बरदान बन गई। खेतों में लगी किसान की धान की नर्सरी लहलहा उठी तो किसानों ने खेतों में काम तेज कर दिया है। कई किसानों ने बारिश के बाद खेतों की जुताई के साथ मेड़बंदी का काम भी करने लगे है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें