बाराबंकी। कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के सदस्य न्यायाधीश डॉ. अफरोज अहमद ने पर्यावरण प्रबंधन योजना की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कचरा प्रबंधन, ठोस कचरा, प्लास्टिक कचरा, बायोमेडिकल कचरा प्रबंधन और वायु, जल गुणवत्ता व औद्योगिक कचरा प्रबंधन प्लांट की समीक्षा करते हुए चर्चा की।
उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग पर नियंत्रण किया जाए। साथ ही सीएमओ को निर्देश दिया कि बायोमेडिकल कचरे का प्रभावी ढंग से कियान्वयन कराएं। उन्होने वायु गुणवत्ता की जांच के लिए जिले में निगरानी प्रणाली लगाने के लिए भी कहा। डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि नगर पालिका के महुआरीपुरवा में तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया है। डीएफओ रुस्तम परवेज ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में चल रहे प्लांट के बारे में बताया। इस मौके पर एसपी दिनेश कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद न्यायाधीश ने देवा पहुंचकर हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर माथा टेका।