फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकीः चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ करना युवक को पड़ा महंगा, भेजा जेल

Thu, 08 Oct 2020 03:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बाराबंकी में सफर के दौरान बस में युवती से छेड़छाड़ करना युवक को महंगा पड़ गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुये आरोपी को जेल भेजा है। थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर निवासी एक छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ सुल्तानपुर डिपो से लखनऊ जा रही थी।
विज्ञापन


आरोप है कि बस में यात्रा कर रहा गोसाईगंज सुल्तानपुर निवासी बीरेन्द्र पुत्र रामकेवल छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं माना। छात्रा ने मामले की शिकायत 112 नम्बर पर की। सूचना पर पहुंची पुलिस बस को लोनी कटरा थाना छेत्र में छंदरौली मोड़ के पास रोक कर युवक को लोनीकटरा थाने ले आई।
विज्ञापन


इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक लोनीकटरा अशोक कुमार यादव ने छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें