फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बुलडोजर से कुचले गए मॉडिफाइड साइलेंसर

Thu, 30 Jul 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बुलडोजर से कुचले गए मॉडिफाइड साइलेंसर
विज्ञापन
बाराबंकी। ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में बरामद किए गए मॉडिफाइड साइलेंसर बुधवार को पुलिस ने बुलडोजर से कुचल कर नष्ट करा दिए। सीओ यातायात शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस ने 17 मॉडिफाइड साइलेंसर, 12 अवैध हूटर और नौ प्रेशर हॉर्न जब्त किए। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर प्रभारी यातायात रामयतन भी मौजूद रहे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों का 2.27 लाख रुपये का चालान भी किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें