फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शटर तोड़कर 15 लाख के मोबाइल व 75 हजार की नकदी चोरी

Tue, 16 Dec 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनपुर। कस्बा बदोसराय में सोमवार की रात चोरों ने एक मोबाइल फोन की दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस वारदात से कस्बे के व्यापारी और दुकानदार सहम गए हैं। किंतूर गांव निवासी अजमल की दुकान बदोसराय चौराहे के निकट है। मंगलवार सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने देखा कि अजमल की दुकान का शटर टूटा है। अजमल को सूचना दी गई, जो पास में ही एक शादी में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

हालात देखकर यह संभावना जताई गई है कि चोरों ने शटर को वाहनों में इस्तेमाल होने वाले जैक लगाकर उठाया। अजमल ने बताया कि दुकान से करीब 75 हजार रुपये की नकदी और लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के 72 मोबाइल फोन चोरी हुए हैं। खास बात यह रही कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। अजमल के अनुसार, मंगलवार शाम दुकान बंद करते समय बिजली की एमसीबी ऑफ करने के कारण कैमरे भी बंद हो गए थे। चोरों ने दुकान को अच्छी तरह से खंगाला। दुकान से करीब 500 मीटर दूर एक खेत में एक खाली मोबाइल का डिब्बा बरामद हुआ है। एसएचओ अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि पुलिस ने फॉरेन्सिक टीम के साथ मौके पर छानबीन की है। कस्बे के आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें